नई दिल्ली
अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका PF कटता है तो आपके लिए यह काम की खबर है। दरअसल, EPFO के खाताधारकों को 7 लाख रुपये तक की लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा बिल्कुल फ्री मिलती है। बता दें कि EPFO के सभी सब्सक्राइबर इंप्लॉइज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI) 1976 के तहत कवर होते हैं, जिसके तहत EPFO धारकों को 7 लाख रुपये तक बीमा कवर मिलता है। EPFO ने ट्वीट कर इस साइलेंट फीचर के बारे में बताया है, आइये जानते हैं विस्तार से-
क्या है ये EDLI स्कीम?
EDLI स्कीम PF खाताधारको के सभी ग्राहकों को जीवन बीमा की दिशा में योगदान करने के लिए प्रदान की जाती है। EDLI प्राकृतिक कारणों, बीमारी या दुर्घटना के कारण मृत्यु की स्थिति में बीमाधारक के नामित लाभार्थी को एकमुश्त भुगतान का प्रावधान करता है। इस स्कीम का उद्देश्य कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिवार के सदस्य को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। यह बेनिफिट्स कंपनी और केंद्र सरकार द्वारा कर्मचारी को दिया जाता है।