नई दिल्ली
कुछ लड़के या लड़कियां हद से ज्यादा शर्मीले होते हैं। वह कम बोलना पसंद करते हैं या फिर अपनी बात कहने व जाहिर करने में कमजोर होते हैं। अक्सर उन्हें स्कूल-कॉलेज से लेकर रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच अपने शर्मीलेपन के कारण परेशानी हो सकती है। लेकिन उनकी झिझक तब और भी बढ़ जाती है, जब वह किसी को पसंद करते हैं या रिश्ते में बंधने वाले होते हैं। अगर आप भी शर्मीले हैं तो आपको अपने आप में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। क्योंकि हद से ज्यादा शर्मीलापन प्यार या रिलेशनशिप पर भारी पड़ सकता है। कई बार आप अपने इस व्यवहार के कारण अपने दिल की बात पार्टनर से नहीं कह पाते। जरूरी नहीं कि आपका क्रश या पार्टनर आपकी इस झिझक को हर बार समझे, ऐसे में रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। किसी से प्यार का इजहार करना भी शर्मीले लोगों के लिए मुश्किल होता है।