Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अगले हफ्ते से बच्चों को कोरोना वैक्सीन: देश में 15-18 साल के 10 करोड़ बच्चों को टीका लगेगा

नई दिल्ली

देश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम देश के नाम संबोधन में इसकी जानकारी दी। PM मोदी ने कहा कि यह फैसला स्कूल-कॉलेजों में जा रहे हमारे बच्चों और उनके माता-पिता की चिंता कम करेगा।

बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के तरीके को लेकर पेरेंट्स थोड़े कन्फ्यूज हैं। दरअसल, घोषणा करते हुए PM मोदी ने यह साफ नहीं किया कि वैक्‍सीन कैसे लगेगी। रजिस्ट्रेशन की क्या प्रक्रिया होगी। बच्चों को टीका लगाए जाने के तरीके को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *