जयपुर
अडानी पावर राजस्थान से केस हार जाने के बाद बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) ने उसका भार आम उपभोक्ता पर डाल दिया है। डिस्कॉम ने विधानसभा के सवाल के जवाब में साफ तौर पर माना है कि केस हारने के बाद 2,426 करोड़ रुपए का शुरुआती भुगतान कर दिया है।
इसकी वसूली उपभोक्ताओं पर विशेष फ्यूल सरचार्ज लगाकर की जा रही है। जवाब में यह भी लिखा है कि अडानी पावर को किए जाने वाले भुगतान का यह पैसा अंतरिम है, पूरी रकम का अभी आकलन चल रहा है। अब तक बीजेपी गहलोत सरकार पर अडानी सेस वसूलने का आरोप लगाती रही है।