Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अतिक्रमण हटाने का विरोध किया तो पटक-पटक कर मारा:सड़क किनारे ठेला लगाने वाले परिवार पर बरसाए लात-घूंसे

भरतपुर

भरतपुर नगर निगम अधिकारियों की गुंडागर्दी बीच सड़क दिखी। मंगलवार सुबह ठेला लगाने वाले परिवार पर जमकर लात-घूंसे बरसाए। नाबालिगों तक को नहीं बख्शा। पटक-पटक कर मारते रहे। जवाहर नगर में भगत सिंह चौराहे से गुजरने वाला हर शख्स इस तांडव का गवाह बना। निगम के अधिकारियों ने कुछ बदमाशों को भी बुला लिया था। पीटने से मन नहीं भरा तो एक नाबालिग को उठाकर मथुरा गेट थाने ले जाकर छोड़ दिया। पीड़ित परिवार की ओर से निगम अधिकारियों के खिलाफ मथुरा गेट थाने में मामला दर्ज करवाया जा रहा है। दूसरी ओर, नगर निगम के अधिकारियों ने भी सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *