सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। नगरपरिषद में नया आयुक्त मिलने के बाद पिछले कई दिनों से अटकी फाइलों ने थोड़ी बहुत रफ्तार पकड़ी है। इसी रफ्तार का नतीजा है कि करीब अढाई माह से रुका पट्टे वितरण का काम एक बार फिर शुरू हो गया। प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के तहत पुरानी आबादी धीगड़ा पार्क में शिविर लगाया गया। शिविर के दौरान स्थाई आयुक्त के नहीं होने से अटकी फाइलों में कुछ पर नए आयुक्त के हस्ताक्षर होने पर लोगों को पट्टे बांटे गए। कार्यक्रम के दौरान सभापति श्रीमती करुणा चांडक, आयुक्त गुरदीप सिंह, सचिव विश्वास गोदारा एवं संबंधित नगर परिषद कार्मिक,नगर विकास न्यास कार्मिक एवम पार्षद मौजूद रहे। पट्टा विरतण के दौरान सभापति एवं आयुक्त ने कच्ची बस्ती एवं स्टेट ग्रांट के तहत 26 पट्टे एवं 69 ए एवम योजना क्षेत्र के तहत 23 पट्टा का वितरण किया गया।