Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सीएम ने 3 सड़कों का शिलान्यास
किया, 38 करोड़ रुपए होंगे खर्च

सीमा सन्देश संवाददाता
श्रीगंगानगर।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा गरुवार को मार्च 2022 में श्रीगंगानगर विधानसभा में सड़क निर्माण हेतु बजट घोषणा के अंतर्गत 9 करोड़ की लागत से किसान चौक 4 एमएल से नेतेवाला तक 4.5 किलोमीटर लम्बी बनने वाली फोर लेन सड़क का, हनुमानगढ़ से पदमपुर सड़क मार्ग में कैंचियां से सीसी हैड तक 14.25 करोड़ की लागत से तथा श्रीगंगानगर से हिन्दुमलकोट सड़क जो 15 करोड़ की लागत से बनेगी, का भी वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार गौड़, सादुलशहर विधायक जगदीश चंद्र जांगिड, कलक्टर रूक्मणि रियार सिहाग, अधीक्षण अभियन्ता नरेन्द्र कुमार जोशी, अधिशाषी अभियन्ता पवन कुमार यादव तथा पंचायत समिति प्रधान सुरेन्द्र पाल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। विधायक गौड़ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत व पीडब्ल्यूडी के मंत्री भजनलाल जाटव का सड़क शिलान्यास करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन सड़कों का निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। विधायक राजकुमार गौड़ ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्वीकृत सड़क का निर्माण निर्धारित अवधि में तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, दमदार सड़कें बनेंगी।