वेडिंग सीजन आते ही एक्ट्रेसेस एक से बढ़कर एक ब्राइडल लुक में नजर आने लगी हैं। हाल ही में मलाइका अरोड़ा, डायना पेंटी, मौनी राॅय, कृति सेनन समेत कई अन्य अभिनेत्रियों को दुल्हन के लिबास में सजे संवरे देखा गया। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगी। इस वेडिंग सीजन जो लड़कियां दुल्हन बनने वाली हैं, उनके लिए बाॅलीवुड हसीनाओं का दुल्हन लुक बेहद काम आएगा। दरअसल हर लड़की अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए लड़कियां शादी के लहंगे से लेकर ज्वेलरी, मेकअप, हेयर स्टाइल, फुटवियर सब कुछ परफेक्ट और ट्रेंडी फैशन का चाहती हैं। लेकिन शादी के इतने काम के बीच ये सारी तैयारियां करना भी सिर दर्द का काम होता है। लड़कियों को कई बाजारों, दुकानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं ताकि सबसे बेस्ट ब्राइडल लहंगा खरीद सकें। कभी कभी लड़कियां कंफ्यूज भी हो जाती हैं। लेकिन अपने इतने खास मौके पर लड़कियों को आउटफिट और लुक्स को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। बाॅलीवुड हसीनाओं के लेटेस्ट ब्राइडल लुक से आप टिप्स ले सकती हैं कि कैसा लहंगा, ज्वेलरी और मेकअप ट्रेंड में है।