नई दिल्ली
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के पहले मैच में वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को रोमांचक अंदाज में तीन रन से हराकर टूर्नामेंट में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की है। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की स्पिन गेंदबाज अनीसा मोहम्मद (Anisa Mohammed) ने अपने करियर का 300वां विकेट पूरा किया। इसके साथ ही वह महिला क्रिकेट में 300 विकेट लेने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं। अनीसा इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली पहली महिला स्पिन गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में 10 ओवर में 60 रन देकर दो विकेट चटकाए।