Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

धोनी के बाद ऋषभ पंत भी 5वीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार बने, 96 रन बनाकर लौटे पवेलियन

नई दिल्ली

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में जारी पहले टेस्ट मैच में शतक पूरा करने से चूक गए हैं। उन्होंने सिर्फ 97 गेंदों में 96 रन बनाए। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने 73 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था, जिसके बाद उन्होंने धमाकेदार शॉट खेलते हुए अगले 24 गेंदों में अपने आगे के 46 रन पूरे किए।