नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद से अब तक 439 आतंकवादी मारे गए हैं, जबकि केंद्र शासित प्रदेश में 541 आतंकवाद से संबंधित घटनाएं दर्ज की गई हैं। यह जानकारी गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में दी है। नित्यानंद राय ने राज्यसभा सांसद नीरज डांगी को एक लिखित जवाब में बताया कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से यानी 5 अगस्त 2019 से 26 जनवरी 2022 तक 541 आतंकी घटनाएं हुई हैं, जबकि 439 आतंकवादी मारे गए और 98 नागरिक मारे गए और 109 सुरक्षा बल (एसएफ) शहीद हुए हैं।