Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आबकारी विभाग ने 8 अभियुक्त पकड़े

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी ‘विशेष निरोधात्मक अभियान’ के अंतर्गत जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान 7 फरवरी तक चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी प्रतिष्ठा पिलानिया ने बताया कि सहायक आबकारी अधिकारी आबकारी निरोधक दल जयप्रकाश के निर्देशन में 30 जनवरी तक इस अभियान के पहले छह दिनों में जिले में 28 मुकद्दमे आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज किये गये और 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही के दौरान करीब 43 बोतल देशी शराब, 387 बोतल अवैध हथकढ़ शराब बरामद की गई और 4450 लीटर लाहण व चार कच्ची भट्टियां नष्ट की गई हैं। अभियान के दौरान कुल 8 मुल्जिमों की गिरफ्तारी की गई है तथा राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के अन्तर्गत कुल 28 अभियोग दर्ज किए गए है।