Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अनुपमा की गद्दी छीनने आई नागिन 6 TRP लिस्ट से हुई बाहर, वजह बना DID लिटिल मास्टर्स

नई दिल्ली

BARC (Broadcast Audience Research Council) की ओर से हर गुरुवार को टीवी के टॉप 5 शोज की लिस्ट जारी की जाती है। साल 2022 के 11वें हफ्ते के टॉप 5 शो से पर्दा उठ चुका है। 10वें हफ्ते में नागिन 6 (Naagin 6) की रेटिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिली थी, लेकिन इस बार तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) का यह शो लिस्ट से ही गायब है। बात की जाए नम्बर वन टीवी शो की तो इस लिस्ट में हमेशा की तरह ही रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के डेली सोप अनुपमा (Anupama) ने ही बाजी मारी है। टीआरपी लिस्ट में नए-नवेले डांसिंग रिएलिटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर्स (DID lil Masters)  ने धमाकेदार एंट्री मारी है और यही वजह है कि इस बार नागिन 6 मुंह के बल गिर गया है।

इन टीवी शोज ने जीता दर्शकों का दिल
रूपाली गांगुली के शो अनुपमा में इन दिनों भयंकर ट्विस्ट आया हुआ है। लेटेस्ट ट्रैक अनुपमा और अनुज की शादी के इर्द-गिर्द ही घूम रहा है और आए दिन बा-वनराज अपना दिमाग लगा रहे हैं कि यह शादी कैसे रोकी जाए? शो में आए इस नए ट्विस्ट को दर्शक बड़े ही चांव से देख रहे हैं। नए-नए ट्विस्ट के चलते इस बार भी अनुपमा नम्बर वन शो की गद्दी से टस से मस नहीं हुई है। लिस्ट में दूसरे नम्बर पर स्टार प्लस के सुपरहिट शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को जगह मिली है। अनुपमा की तरह ही नील भट्ट और आयशा सिंह का यह शो अपनी पुरानी पोजीशन पर ही टिका हुआ है। तीसरे नम्बर पर ये है चाहतें (Yeh Hai Chahatein) और इमली (Imlie) है। इसके बाद चौथी पोजीशन पर हर्षद चोपड़ा का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) है। 5th पोजीशन पर मौनी रॉय के डांसिंग रिएलिटी शो डीआईडी लिटिल मास्टर्स ने कब्जा जमा लिया है।