Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

द कश्मीर फाइल्स में है मकबूल भट्ट का भड़काऊ भाषण, विवेक अग्निहोत्री ने दिखाई असलियत

मुंबई

द कश्मीर फाइल्स फिल्म की कास्ट असली घटनाओं से जुड़े कई सबूत दुनिया के सामने ला रही है। अब विवेक अग्निहोत्री ने मकबूल भट्ट का असली वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह कश्मीर की आजादी के रास्ते में आने वाले हर इंसान को दुश्मन बता रहा है। विवेक ने ट्विटर पर लिखा है कि फिल्म में बिट्टा कराटे का स्पीच उनकी कल्पना नहीं था बल्कि हकीकत से प्रेरित है। उन्होंने लिखा है कि सिर्फ सच ही सामने आ रहा है। इससे पहले अनुपम खेर भी एक वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। विवेक पहले भी एक रिपोर्ट पोस्ट कर चुके हैं जिसमें 1989 की एक भयानक तस्वीर थी।

आजादी में रुकावट बनने वाला दुश्मन


विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें मकबूल भट्ट बोल रहा है, यह वतन हमारा है। अगर यह वतन हमारा है तो इस पर हुकूमत किसको करनी चाहिए। आजादी की जंग लड़ने के लिए यह जरूरी है कि हमें मालूम होना चाहिए कि हमारा दुश्मन कौन है। हमें गुलाम किसने बनाया है? जो भी हमारी आजादी में रुकावट बने वह हमारा दुश्मन है। अगर वो पत्थर मारते हैं तो उनको गोली मारिए। मकबूल का यह वीडियो 1974 का है।