Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अनुराग इन्दोरिया प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त

नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। कस्बे के अनुराग इन्दोरिया पुत्र जगदीश प्रसाद इन्दोरिया को राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मधुसुदन शर्मा ने अनुराग इन्दोरिया की समाज के प्रति समर्पण व सेवा भावना व ब्राह्मण युवाओं में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उन्हें प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया हैं। राजस्थान ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश संगठन मंत्री अनुराग इन्दोरिया ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सोंपी गई हैं, उसका सभी को साथ लेकर निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर आॅल इंडिया ब्राह्मण फैडरेशन के अध्यक्ष पंडित भंवरलाल शर्मा व प्रदेशाध्यक्ष मधुसुदन शर्मा व शीर्ष टीम का आभार व्यक्त किया हैं।