विधायक अमित चाचाण सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। नोहर के राजकीय चिकित्सालय में दानदाताओं द्वारा सहयोग दिये जाने का सिलसिला जारी हैं। इसी क्रम में अनेक दानदाताओं द्वारा यहां राजकीय चिकित्सालय में अनेक चिकित्सकीय उपकरण व मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न साजो सामान उपलब्ध करवाये गये हैं। इनका उद्घाटन विधायक अमित चाचाण द्वारा किया गया। चिकित्सालय में आॅपरेशन थियेटर में स्व. रामकुमार पांडिया की स्मृति में फोकस लाइट, शिवरतन साहेवाला की स्मृति में एसी, स्व. दीनदयाल गिदड़ा की स्मृति एक एसी, स्व. शंकर लाल साहेवाला की स्मृति में चार एसी, स्व. श्रीराम रानियां की स्मृति में दो वार्मर, स्व. हजारी लाल पंसारी की स्मृति में वाटर फिल्टर, स्व. प्रदीप कड़वासरा की स्मृति में एक वार्मर और एक कुलर भेंट किया गया। इसके अलावा स्व. प्रदीप कड़वासरा की स्मृति में निहाल चंद कड़वासरा ने एक कूलर व फ्रीज के लिए इक्कीस हजार रुपये भेंट किए। वही मिशन स्वास्थ्य सेवा समिति के संरक्षक हनुमान प्रसाद व्यास की 53 वी सालगिरह के अवसर पर समिति अध्यक्ष एडवोकेट के.एल. मित्रुका ने एक वर्ष तक आईसीयू वार्ड की सफाई व्यवस्था मिशन स्वास्थ्य सेवा समिति की तरफ से करवाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर विधायक अमित चाचाण व पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल द द्वारा दानदाताओं का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। विधायक ने चिकित्सालय में सहयोग हेतु प्रेरित करने के लिए मिशन स्वास्थ्य सेवा समिति की सराहना की और सहयोग हेतु दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। विधायक अमित चाचाण ने कहा कि चिकित्सालय में सुविधाओं को बढ़ाया गया हैं। राजकीय चिकित्सालय को उप जिला चिकित्साय का दर्जा दिलाया गया हैं। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल, चिकित्सालय प्रभारी डॉ. जसवंत मीणा, मिशन स्वास्थ्य सेवा समिति के सरंक्षक हनुमान प्रसाद व्यास, अध्यक्ष एडवोकेट केएल मित्रुका, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष संजय मोदी, डॉ. चंद्र सुथार, डॉ. विनोद मुंड, जेपी सुथोड़, डॉ. गोपाल गोदारा, महंत गोपालनाथ, रामचंद्र पारीक, मदन पारीक, सुभाष पारीक, अशोक पारीक, अंजनी गिदड़ा, किशन चाचाण, मुरली छिम्पा, जयदेव इंदोरिया, महावीर, घड़सीराम, रामावतार चौमवाल, सुलतान, शिवभगवान, रामावतार पारीक आदि उपस्थित रहे।