Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अनुष्का का हाल-ए-दिल:अनुष्का शर्मा बोलीं-‘महिलाओं पर प्रेग्नेंसी के बाद अच्छा दिखने का दबाव होता है

अनुष्का शर्मा इसी साल 11 जनवरी को पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम वामिका है। एक इंटरव्यू में अनुष्का ने प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली शारीरिक बदलावों पर बात की है।

अनुष्का ने कहा, डिलिवरी से एक हफ्ते पहले, मैं अपनी दोस्त को बता रही थी कि मैं इस बात को लेकर इतनी डरी हुई थी कि महिलाओं पर प्रेग्नेंसी के बाद अच्छा दिखने का कितना दबाव होता है। मैं सोचती थी कि क्या मुझे अपनी बॉडी से नफरत हो जाएगी? मेरी बॉडी पहले जैसी नहीं थी जैसी हुआ करती थी। मेरी बॉडी पहले की तरह टोंड नहीं थी, मैं अब भी उस दिशा में काम कर रही हूं क्योंकि मैं फिट दिखना चाहती हूं लेकिन अब मैं पहले से ज्यादा जैसी हूं, उसमें कंफर्टेबल हूं। मैं उस दौर से ज्यादा कंफर्टेबल हूं जब मेरे पास परफेक्ट बॉडी हुआ करती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *