शादी के बंधन में बंध चुके विक्की कौशल और कटरीना कैफ को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बधाई दी है। बधाई के साथ अनुष्का ने कन्फर्म किया है कि विक्की और कटरीना उनके पड़ोसी बनेंगे। इंस्टाग्राम पर विक्की और कटरीना की शादी का फोटो शेयर कर अनुष्का ने उनके नाम प्यारा सा मैसेज लिखा।