Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अपनी जान की फिक्र है लेकिन पंजाबियों का क्या…? नवजोत सिद्धू का केजरीवाल पर हमला

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार को निशाने पर लिया। कांग्रेस नेता की कथित तौर पिटाई के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं को आरोपी बताते हुए सिद्धू ने कहा कि यह भगत सिंह की विचारधारा का संकेत नहीं नहीं है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि केजरीवाल जी आपके लोग दिल्ली की अदालत जा रहे हैं कि आप की जान को खतरा है लेकिन पंजाबियों के जीवन का क्या?

दरअसल, पंजाब के पटियाला के सनौर में एक कांग्रेस कार्यकर्ता को कथित तौर पर बेरहमी से पीटा गया था। जिस पर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को निशाने पर लिया है। आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था बहुत निचले स्तर पर आ गई है। 

एक अन्य ट्वीट में आप पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने कहा कि आप कार्यकर्ताओं की हालिया कार्रवाई भगत सिंह की विचारधारा का संकेत नहीं देती है। “केजरीवाल जी, आपके लोग दिल्ली में की अदालत जा रहे हैं कि आपकी जान को खतरा है, क्या आपको पंजाबियों के जीवन की भी चिंता करनी चाहिए? अगर यह दिल्ली में होता तो आप इसे बर्बरता कहते। देखिए पंजाब में क्या हो रहा है … एक और कांग्रेस कार्यकर्ता सनौर में बेरहमी से पीटा गया। कानून और व्यवस्था बहुत निचले स्तर पर आ गई है !!”