Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अफगानिस्तान संकट पर दिखाई एकजुटता, डोभाल बोले- पड़ोसी देशों पर अफगान संकट का ज्यादा असर

नई दिल्ली

तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद पैदा हुए हालात को लेकर नई दिल्ली में भारत समेत 8 देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की मीटिंग हुई। इसमें ईरान, रूस के अलावा मध्य एशियाई देश ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाखस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के NSA भी शामिल हुए। मीटिंग में सभी देशों ने अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर चिंता जताई और कहा है कि वहां से आतंक और ड्रग्स की तस्करी को रोका जाना चाहिए। मीटिंग के बाद सभी NSA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की।

इस मीटिंग का नाम ‘दिल्ली रीजनल सिक्योरिटी डायलॉग ऑन अफगानिस्तान’ रखा गया था। भारत ने NSA लेवल की बैठक की मेजबानी की। भारत के NSA अजित डोभाल ने मीटिंग का नेतृत्व किया। बैठक में पाकिस्तान और चीन ने शामिल होने से पहले ही मना कर दिया था। चीन ने शेड्यूल का बहाना बनाकर बैठक में आने से इनकार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *