कराची
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। उनका मानना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपने देश के लिए एक बल्लेबाज के रूप में खेलने के लिए क्रिकेट के सभी प्रारूपों से कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। शाहिद अफरीद का यह बयान उस समय आया है जब 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे। टी-20 विश्व कप से पहले विराट ने कहा था कि टूर्नामेंट के बाद इस फॉर्मेट से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे।