नई दिल्ली
यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल अब आईपीएल नहीं खेलेंगे। गेल ने इस बात का आधिकारिक एलान नहीं किया है, लेकिन वो इस सीजन इस लीग का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बाद 42 साल के गेल के लिए आईपीएल में वापसी करना बहुत मुश्किल होगा। गेल ने मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। इसका मतलब है कि फरवरी में होने वाले मेगा ऑक्शन में गेल पर बोली नहीं लगेगी। पिछले सीजन में भी गेल के सभी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। अब गेल ने खुद ही आईपीएल में खेलने में रुचि नहीं दिखाई है।
गेल इस लीग के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने आईपीएल में 4965 रन बनाए हैं। गेल आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी हैं। उनसे ज्यादा रन सिर्फ एबी डिविलियर्स और डेविड वार्नर ने ही बनाए हैं।