Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अब इस ज्वेलरी कंपनी का आ रहा IPO, सेबी के पास जमा कराए आवेदन

नई दिल्ली

 केरल की रिटेल गोल्ड ज्वेलरी कंपनी जॉयलुक्कास इंडिया लिमिटेड (Joyalukkas India) इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानी आईपीओ (IPO) लाने की तैयारी में है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2,300 करोड़ रुपये जुटाना चाह रही है। इसके लिए जॉयलुक्कास इंडिया ने सेबी के पास डाक्युमेंट्स जमा करा दिए हैं।
 
फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर
प्रस्तावित शेयर बिक्री के लिए इश्यू का फेस वैल्यू 10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर है। यह आॅफर बुक बीडिंग प्रोसेस के जरिए से किया जा रहा है, जिसमें qualified institutional buyers खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए 50 प्रतिशत तक का आवंटन उपलब्ध होगा। non-institutional निवेशकों को आवंटन के लिए कम से कम 15 प्रतिशत उपलब्ध होगा। रिटेल निवेशकों को आवंटन के लिए 35 प्रतिशत व उससे ज्यादा उपलब्ध होगा।