नई दिल्ली
बाटा इंडिया (Bata India) के शेयरों ने निवेशकों को छप्परफाड़ कमाई कराई है। कंपनी के शेयरों ने पिछले कुछ साल में इनवेस्टर्स को 7000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। बाटा इंडिया के शेयरों में जिन निवेशकों ने कुछ साल पहले 1 लाख रुपये लगाए थे, आज वह पैसा बढ़कर 73 लाख रुपये से भी ज्यादा हो गया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई-लेवल 2,261.65 रुपये है। बाटा इंडिया का मार्केट कैप 24,715 करोड़ रुपये के करीब है।
1 लाख रुपये के बन गए 73 लाख रुपये से ज्यादा
बाटा इंडिया के शेयर 21 मई 2004 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 25.95 रुपये के स्तर पर पर थे। कंपनी के शेयर 28 मार्च 2022 को बीएसई में 1,928.75 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले 18 साल में निवेशकों को करीब 7,250 फीसदी का रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 21 मई 2004 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 73.69 लाख रुपये होता।