दुबई
आईसीसी ने टी-20 क्रिकेट में भी धीमी ओवर गति पर जुर्माना लगाने का नियम ला दिया है। अब टी-20 में भी जो टीम निर्धारित समय पर 20 ओवर पूरे नहीं कर पाएगी, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। आईसीसी का यह नया नियम सबीना पार्क में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के बीच होने वाले मैच से लागू होगा। यह मैच 16 जनवरी को खेला जाएगा। आईसीसी का यह नया नियम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले 2022 टी-20 वर्ल्डकप में भी लागू होगा।
इसके साथ ही आईसीसी ने टी-20 सीरीज में हर पारी के बीच में ड्रिंक्स ब्रेक का भी प्रावधान रखा है। महिला और पुरुष दोनों के लिए यह नियम लाया गया है। अब दो देशों के बीच टी-20 सीरीज के दौरान हर पारी के बीच में पानी और बाकी डिंक्स के लिए निर्धारित समय दिया जाएगा। हालांकि यह खिलाड़ियों के ऊपर होगा कि वो यह ब्रेक लेना चाहते हैं या नहीं।