नई दिल्ली
जब से कोरोना जैसी महामारी ने इंसानों के बीच दस्तक दी है तब से पैसों की अहमियत और ज्यादा बढ़ गयी है। लोग अब अपने पैसों को खर्च करने से ज्यादा बचाने पर ध्यान देने लगे हैं। किसी को कुछ पता नहीं होता है की कब और कैसे पैसों की जरूरत पड़ जाएं। अगर परिवार में अचानक कोई ऐसा काम आ जाएं जिसमें पैसो की जरूरत तुरंत होती है। जरूरत के समय या तो हम किसी से रूपये उधार मांगते है या अपने पीएफ अकॉउंट से निकालने के लिए अप्लाई करते हैं। पीएफ से पैसा निकालने में तीन से चार दिन का समय लग जाता है जिससे मुश्किल बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पीएफ से पैसे निकालने के नियमों में कुछ राहत के साथ नए नियम की शुरुआत की है। इस नियमानुसार अब कोई भी व्यक्ति एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड में से एक लाख रूपये एडवांस निकाल सकते हैं। अगर किसी मेडिकल इमरजेंसी में ये पैसा आप कभी भी कम से कम समय में निकाल सकते हैं।