Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अमरिंदर बोले- मैं पंजाब का नंबर वन नेता; चंडीगढ़ में अपनी नई पार्टी का ऑफिस भी खोला

पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में अपनी नई पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ के ऑफिस की शुरूआत की। इसके बाद कड़े तेवर दिखाते हुए अमरिंदर ने कहा कि मेरे लिए चुनाव का कम समय कोई चुनौती नहीं है। इस समय पंजाब में मैं ही नंबर वन नेता हूं।

अमरिंदर ने कहा कि 1980 में अकाली दल के अजीत सिंह सरहदी को 14 दिन में हराया था। अकाली दल ने उन्हें 4 महीने पहले कैंडिडेट घोषित किया था, लेकिन मैं डेढ़ लाख वोटों से जीता था। कैप्टन ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू के पाकिस्तान से व्यापार शुरू करने की वकालत पर तीखे तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि पहले पाकिस्तान हमारे सैनिकों को गोली मारना बंद करे, फिर बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *