बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। चाहे कुछ भी हो जाए अमिताभ अपने फैंस से रूबरू होना नहीं भूलते हैं। वह अपने सोशल मीडिया पोस्ट और ब्लॉग के जरिए फैंस से मुखातिबत होते रहते हैं और अपनी दिल की बात भी साझा करते हैं। अक्सर ब्लॉग के माध्यम से अमिताभ विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखते हैं और फैंस को नई-नई जानकारी देते रहते हैं। केबीसी 13 के सेट पर भी अमिताभ न सिर्फ मेहमानों से हंसी-मजाक करते हैं, बल्कि पुराने किस्से भी दर्शकों को सुनाते रहते हैं। इस शो के जरिए कई बार अमिताभ अपने घर-परिवार और रियल लाइफ से जुड़े किस्सों से भी फैंस को रूबरू कराते रहते हैं।