नई दिल्ली
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन तकरीबन 80 साल के हो चुके हैं और उम्र के इस पड़ाव पर भी वह वर्क फ्रंट पर लगातार एक्टिव हैं। अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ टच में बने रहते हैं। इंस्टाग्राम पर वह आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने हाल ही में अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है जिसमें अमिताभ बच्चन गाउन पहने नजर आ रहे हैं।
कमेंट बॉक्स में लोगों ने दिए जवाब
हालांकि अमिताभ बच्चन के गाउन की डोरी को किसी लड़की पकड़ रखा है और महानायक काफी अजीब सी मुद्रा में नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- बताइए किसका हाथ है? अमिताभ बच्चन का इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो को शेयर करना ही था कि कमेंट सेक्शन में कयासों की झड़ी सी लग गई।