Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिलेशनशिप में हैं सलमान खान! शो में शहनाज गिल के पूछने पर दिया जवाब

मुंबई

3 महीने से ज्यादा वक्त तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब ‘बिग बॉस 15’ खत्म होने जा रहा है। आज रात विनर के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा और किसी एक कंटेस्टेंट को ट्रॉफी सौंप दी जाएगी। फाइनलिस्ट में से रश्मि देसाई बाहर हो गई हैं अब 5 कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल इस रेस में आगे बने हुए हैं। ग्रैंड फिनाले में ‘बिग बॉस’ की पूर्व कंटेस्टेंट श्वेता तिवारी, गौहर खान रुबीना दिलैक और राखी सावंत पहुंची हैं। शो का नया प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें शहनाज गिल स्टेज पर सलमान खान से मजाक करती दिखती हैं।