Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अमित शाह को गुजराती से ज्यादा हिंदी पसंद

उत्तर प्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को वाराणसी के हस्तकला संकुल में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में हिंदी भाषा को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने माता-पिता को सलाह दी कि अपनी मातृभाषा में अपने बच्चों से बात करें। इसमें शर्माने की कोई बात नहीं है, हमारी मातृभाषा हमारा गौरव है। मुझे गुजराती से ज्यादा हिंदी भाषा पसंद है। हमें अपनी राजभाषा को मजबूत करने की जरूरत है।

सम्मेलन में आगे कहा कि राजभाषा सम्मेलन को दिल्ली से बाहर आयोजित करने का फैसला हमने साल 2019 में ही कर लिया था। कोरोना काल की वजह से हम इसे लागू नहीं कर पाएं, लेकिन आज मुझे खुशी हो रही है कि ये नई शुभ शुरुआत आजादी के अमृत महोत्सव में होने जा रही है। शाह शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे थे। यहां उन्होंने तीन घंटे बैठक कर पदाधिकारियों को 2022 के लिए जीत का मंत्र दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *