मेलबर्न
ऑस्ट्रेलियन ओपन से एक के बाद एक स्टार खिलाड़ियों के बाहर होने का सिलसिला जारी है। इस बार ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021 की फाइनलिस्ट जेनिफर ब्रैडी चोट की वजह से टूर्नामेंट से हट गई हैं। वह अगले महीने से शुरू होने वाले ग्रैंडस्लैम और दो वॉर्मअप टूर्नामेंट दोनों में नहीं खेलेंगी।
ऑस्ट्रेलियन ओपन के अधिकारियों ने रविवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया। टूर्नामेंट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया, ‘2021 की उपविजेता जेनिफर बाएं पैर में चोट कारण टूर्नामेंट से हट गई हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’