Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अर्जुन कपूर ने मां मोना शौरी को किया याद, कहा- अब मेरी बहनें मेरा सहारा है…

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी से बेहद प्यार करते हैं। मोना शौरी का साल 2002 में बीमारी के चलते निधन हो गया था। अर्जुन हर खास मौके पर अपनी दिवंगत मां के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर उन्हें याद करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर इंटरव्यू में भी मां मोना शौरी संग अपने रिश्ते के बारे में बताते रहते हैं। हाल ही में, अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के साथ अपने स्पेशल रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है। इस दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि, वह शायद एक ऐसी व्यक्ति थीं, जिन्होंने उन्हें पूरी तरह से समझा।

 
अर्जुन कपूर ने ‘मेन्स हेल्थ’ मैगजीन को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी मां के बारे में बात करते हुए कहा कि, मेरी मां सिर्फ मेरी मां ही नहीं थीं। वह मेरी दोस्त भी थीं। मैं उन पर पूरा विश्वास करता था। शायद वह एक ऐसी अकेली व्यक्ति थीं, जो हमेशा मुझे अच्छी तरह समझती थीं। अब मेरे पास मेरी बहन अंशुला और मेरी दोनों बहनें हैं, जो कि मेरा सहारा है।

 
इसके आगे अर्जुन कपूर ने बताया कि, उनकी जिंदगी में उनकी मां के अलावा कुछ और लोग हैं, जिन्होंने उनकी लाइफ को काफी प्रभावित किया है। एक्टर ने कहा कि, मेरी लाइफ में कुछ शानदार महिलाएं हैं, जैसे मेरी को-एक्ट्रेस के रूप में परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट। मेरे जीवन में मेरे कुछ साथी भी हैं, जिन्होंने मुझे प्रभावित किया है।
 
कहा जाता है कि, अर्जुन कपूर और उनके पिता बोनी कपूर के बीच रिश्ते ज्यादा अच्छे नहीं थे और ना ही अभिनेता अपनी सौतेली बहनों के टच में रहते थे। लेकिन श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर अपने परिवार का एक सपोर्ट सिस्टम बनकर उभरे हैं। जान्हवी ने अपने एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर संग रिश्ते पर कहा था कि, पहले हमारे बीच में चुप्पी होती थी। हम मिलते थे, लेकिन हमारे बीच कोई बातचीत नहीं होती थी। मैंने अपनी फैमिली से बहुत कुछ सीखा है। हमारे एक ही पिता हैं, हमारा एक ही खून है।
 
अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्टर आखिरी बार फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस नजर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *