नई दिल्ली
बोनी कपूर के 2 बच्चे जाह्नवी कपूर और अर्जुन कपूर पहले से बॉलीवुड इंडस्ट्री में धमाल मचा रहे हैं। छोटी बेटी खुशी कपूर फिल्म द आर्चीज से जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि बोनी अपनी तीसरी बेटी यानी कि अंशुला कपूर के भी बॉलीवुड डेब्यू का प्लान बना रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा कि क्योंकि अब बोनी भी फिल्म में एक्टिंग कर रहे हैं तो अगर अंशुला भी अगर एक्टिंग की दुनिया में एंट्री करती हैं तो उनके परिवार के पांचो मेंबर बोनी, अर्जुन, जाह्नवी, खुशी और अंशुला को मिलाकर 5 स्टार फैमिली बन जाएगी। बोनी इसलिए भी अंशुला को एक्टिंग की दुनिया में लाना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने स्कूल के प्ले में उन्हें एक्टिंग करते देखा है।