मुंबई
यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ बॉक्स ऑफिस पर पहले ही ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। फिल्म की रिलीज को 6 दिन हो गए हैं और सिनेमाघरों में अपना जोरदार प्रदर्शन जारी रखे हुए है। 14 अप्रैल को ‘केजीएफ चैप्टर 2’ रिलीज हुई थी। वीकडेज के बावजूद मंगलवार को फिल्म ने 19.14 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया है। फिल्म का बिजनेस जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है उसके बाद इसे 250 करोड़ क्लब में शामिल होने से कोई रोक नहीं सकता। छठे दिन फिल्म की कमाई ने सभी को हैरान कर दिया।