Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अलवर के मुथूट फाइनेंस में दिनदहाड़े डकैती नाकाम:स्टाफ ने सायरन बजाकर 9 करोड़ का सोना बचाया, हथियारबंद 5 बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बनाया, हमलाकर भागे

अलवर

अलवर शहर के मुथूट फाइनेंस कंपनी में दिनदहाड़े डकैती हुई है। शुक्रवार सुबह ऑफिस खुलते ही हथियारों से लैस डकैत कार्यालय में घुस गए। उन्होंने पिस्तौल की नोक पर 5 कर्मचारी और गार्ड को बंधक बना लिया। कंपनी में 9 करोड़ रुपए का सोना रखा था। इस बीच, एक कर्मचारी ने समझदारी दिखाते हुए खुद को केबिन में बंद कर लिया और सायरन बजा दिया। सायरन की आवाज गूंजते ही डकैत वहां से फरार हो गए। जाते-जाते उन्होंने गार्ड और दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। तीनों घायल हो गए। यह पूरी घटना वहां की सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलते ही SP विकास सांगवान पहुंचे और मौका पूछताछ की।

बाइक से आए थे

बिजली घर चौराहे के पास स्टेशन रोड स्थित फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में सुबह करीब 10 बजे ऑफिस खुलते ही बाइक से आए 2 डकैत आधार कार्ड दिखाकर अंदर प्रवेश कर गए। रजिस्टर में एंट्री भी की। अंदर घुसते ही उन्होंने पिस्तौल दिखाते हुए सभी को बंधक बना लिया। तभी पीछे से दूसरी बाइक से 3 और डकैत आ गए।

घायल गार्ड सीताराम। इसके सिर पर बदमाशों ने हथियार से हमला कर दिया।

घायल गार्ड सीताराम। इसके सिर पर बदमाशों ने हथियार से हमला कर दिया।

लॉकर की चाबी मांगते रहे

कर्मचारी मोनिका गोयल ने बताया कि आते ही कनपटी पर कट्टा लगा दिया। ऑफिस में गार्ड सहित पांच अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। ऑफिस खुला ही था। इस इस कोई ग्राहक अभी नहीं आया था। अंदर कर्मचारी राज सिंह, रामवीर व मोनिका सहित स्टाफ के 5 लोग थे। ऑफिस में कैश कितना था, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

चाबी मांगते रहे, तभी सायरन बज गया

कर्मचारियों ने बताया कि डकैतों के अंदर आने और हथियारों से मारपीट करने के दौरान सब घबरा गए थे। वे हर हर हाल में लॉकर की चाबी चाहते थे। किसी ने चाबी नहीं दी। तभी एक कर्मचारी ने सायरन बजा दिया। सायरन बंद नहीं होने से वे घबरा गए। जाते-जाते हथियार के बट से गार्ड और स्टाफ के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद फरार हो गए।

ऑफिस में कर्मचारी को बदमाशों ने हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

ऑफिस में कर्मचारी को बदमाशों ने हथियार से हमला कर घायल कर दिया।

एसपी कर रहे हैं मामले की जांच

इस मामले की जांच IPS विकास सांगवान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी सीसीटीवी खंगाले हैं। पूछताछ में सामने आया है कि 5 बदमाश आए थे। कुछ के पास हथियार थे। फुटेज भी सामने आए हैं। जल्दी इस मामले का खुलासा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *