जयपुर
राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को आधी रात के बाद मौसम का मिजाज बदला। कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई और ओले गिरे। तेज बारिश की वजह से पारा दो डिग्री तक नीचे आ गया। वहीं, ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार को भी पूर्वी राजस्थान में अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर में यलो अलर्ट जारी किया है। यहां बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। जयपुर में भी आज बारिश होने की संभावना है।