Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अल्ट्राटेक सीमेंट ने खरीदी UAE की कंपनी में हिस्सेदारी, शेयरों की बढ़ेगी खरीदारी! 

नई दिल्ली

सीमेंट बनाने (Cement company) वाली देश की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (ultratech cement) ने शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की आरएके सीमेंट कंपनी में 29.39 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये 10.11 करोड़ डॉलर (करीब 839.52 करोड़ रुपये) निवेश की घोषणा की है। आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह कंपनी के लिये एक रणनीतिक निवेश है। 

क्या कहा कंपनी ने?
अल्ट्राटेक सीमेंट ने कहा, ”कंपनी की पूर्ण अनुषंगी अल्ट्राटेक सीमेंट मिडिल ईस्ट इनवेस्टमेंट लि. (यूसीएमईआईएल) ने आरएके सीमेंट कंपनी फॉर व्हाइट सीमेंट एंड कंस्ट्रक्शन मैटेरियल्स पीएससी (आरएकेडब्ल्यूसीटी) में 29.39 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये निवेश किया है। यह कंपनी अबु धाबी और कुवैत शेयर बाजारों में सूचीबद्ध है।”