Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा’ ने ‘स्पाइडरमैन’ को पछाड़ा, रणवीर सिंह की 83 ने हासिल किया नौवां स्थान

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा: द राइज’ ने दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 234 करोड़ रुपये की कमाई की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साउथ की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉलीवुड फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को पछाड़ दिया है। और 2021 में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। आइए जानते हैं 2021 में किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

वर्ष 2021 के दौरान भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली शीर्ष दस फिल्में इस प्रकार हैं:

  1. पुष्पा : रु. 234 करोड़ लगभग (14 दिन) (270 करोड़ रुपये से अधिक अपेक्षित)
  2. सूर्यवंशी : रु. 231.70 करोड़
  3. स्पाइडर-मैन: नो वे होम : रु. 226 करोड़ लगभग (14 दिन) (250 करोड़ रुपये अपेक्षित)
  4. मास्टर : रु. 209.60 करोड़
  5. वकील साहब : रु. 119.90 करोड़
  6. अखंड : रु. 103 करोड़ लगभग (29 दिन) (106 करोड़ रुपये अपेक्षित)
  7. अन्नात्थे : रु. 102.50 करोड़
  8. उप्पेना : रु. 93.30 करोड़
  9. 83- द फिल्म : रु. 86 करोड़ लगभग (7 दिन) (120 करोड़ रुपये अपेक्षित)
  10. डॉक्टर : रु. 81.60 करोड़