Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

10 में सात टीमों के कप्तान तय, किसे मिलेगी कोलकाता

नई दिल्ली 

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन इस साल 27 मार्च से शुरू होगा। टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12-13 फरवरी को बेंगलुरु में होनी है। इस बार आईपीएल में आठ की जगह 10 टीमें होंगी। अहमदाबाद और लखनऊ की एंट्री हुई है। दोनों ने अपने-अपने कप्तानों के नाम का एलान कर दिया है। अहमदाबाद ने मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और लखनऊ ने पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल को कमान सौंपी है। इस तरह आईपीएल की 10 में से सात टीमों के कप्तान तय हो गए हैं। तीन टीमों की तलाश जारी है।