Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तरगढ़. पुलिस ने दो युवकों को अवैध देशी कट्टे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों से मोटरसाइकिल भी बरामद की है। थानाधिकारी जय कुमार भादू ने बताया कि पुलिस टीम में एएसआई श्रीराम मीणा, सिपाही रविंद्र कुमार, बिट्टू बिश्नोई, महावीर व पवन कुमार ने रविवार रात्रि को गश्त दौरान अनूपगढ़ रोड पर एक मोटरसाइकिल पर दो युवकों को रोकने का इशारा किया तो सवार ने तेज गति से मोटरसाइकिल भगाने की कोशिश की। तब पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ा और भागने का कारण पूछा तो संतोषजनक जबाब नही दिया। दोनों की तलाशी ली तो मोटरसाइकिल चालक ज्ञानेश्वर बावरी निवासी 6 डीओएल रावला मंडी श्रीगंगानगर से एक देशी कट्टा लोडेड 12 बोर व पीछे बैठे पवन कुमार नायक निवासी 1 टीके रायसिंहनगर श्रीगंगानगर पास से एक जिदा कारतूस बरामद किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल जब्त की और आम्र्स एक्ट तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *