Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

असम बन रहा जिहादी गतिविधियों का अड्डा, मदरसों की पढ़ाई पर नजर रखें मां-बाप: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा

नई दिल्ली. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि पिछले 5 महीनों में पुलिस व अन्य जांच एजेंसियों ने मिलकर राज्य से 5 ऐसे आतंकवादी संगठन का पदार्फाश किया है, जो बांग्लादेश स्थित आतंकवादी संगठन अंसारुल इस्लाम से जुड़े हुए थे। उन्होंने लोगों से बुरी ताकतों को हराने के लिए उच्च स्तर की सतर्कता बरतने की मांग की।
पिछले कुछ महीनों में असम पुलिस व अन्य जांच एजेंसियों ने मिलकर राज्य में 5 आतंकवादी मॉड्यूल के बारे में पदार्फाश किया, जिसके बारे में बताते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रेस कांफ्रेस किया। इस प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने कहा कि असम गतिविधियों का अड्डा बनता जा रहा है। असम पुलिस अन्य जांच एजेंसियों के साथ मिलकर जेहादी मॉड्यूल के खिलाफ कई सफल आॅपरेशन किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में राज्य में बांग्लादेश स्थित आतंकवादी संगठन अंसारुल इस्लाम के 5 मॉड्यूल का पदार्फाश किया गया है, जिसमें 29 अइळ लिडर्स को गिरफ्तार किया गया है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस ने बारपेटा, बोंगाईगांव और मोरीगांव में स्लीपर सेल का भंडाफोड़ किया है। स्लीपर सेल के लोग भोले-भाले युवाओं को अपने संगठन में शामिल करते थे, जिन्हें वह कट्टर बनाने के लिए इस्तेमाल करते थे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने आगे बताया कि स्लीपर सेल के लोगों के पास से जिहादी साहित्य बरामद किया गया है। इसके अलावा इन जिहादियों के पास से उच्च श्रेणी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं।
प्रशासन की मदद करने का आग्रह
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि मैं सभी लोगों को सतर्क रहने और राज्य में इन जिहादियों द्वारा पेश की गई चुनौतियों से निपटने में प्रशासन की मदद करने का आग्रह करता हूं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शांतिप्रिय मुस्लिम ग्रुप पहले ही इस उद्देश्य के लिए हमसे हाथ मिला चुके हैं। वर्तमान स्थिति इन बुरी ताकतों को हराने के लिए उच्च स्तर की सतर्कता बरतने की मांग करती है।
800 मदरसे करवाए बंद
मुख्यमंत्री ने बताया कि हमने राज्य में 800 मदरसे बंद करवाए हैं। इसके बाद भी अभी भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल मदरसे हैं। मैं लोगों व मां-बाप से अपील करता हूं कि वह ऐसे मदरसों पर नजर रखें। मदरसों में क्या और कौन सा विषय पढ़ाया जा रहा है इसपर भी नजर रखें।