Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम 5 व 6 मई को अजमेर में होगा, एक घंटे पहले मिलेगी एन्ट्री

अजमेर

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 5 व 6 मई 2022 को असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट) संवीक्षा एग्जाम- 2021 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

सचिव एच एल अटल ने बताया कि असिस्टेंट प्रोफेसर (मेडिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट) संवीक्षा एग्जाम- 2021 के 14 विभिन्न विषयों की परीक्षा का आयोजन अजमेर जिला मुख्यालय पर निर्धारित समय प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। कैंडिडेट को परीक्षा केन्द्र पर एक पासपोर्ट साइज फोटो एवं मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र साथ लेकर परीक्षा समय से 1 घण्टा पूर्व उपस्थित होना होगा।

मूल फोटो युक्त पहचान पत्र के अभाव में केंडीडेट को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी केंडीडेट एडमिट कार्ड के साथ जारी निर्देश का अवलोकन कर लें। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले केंडीडेट को राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाईडलाईन की पालना करते हुए परीक्षा केंद्र पर मास्क लगाकर उपस्थित होना होगा।