Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जिला न्यायाधीश ने किया जेल का औचक निरीक्षण

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रालसा जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) संजीव मागो व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) संदीप कौर की ओर से गुरुवार को जिला कारागृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागृह का वातावरण स्वच्छ पाया गया। कारागृह में निरूद्ध बंदियों से संवाद वार्ता की गई। जिला कारागृह में बंदियों को जेल मेन्युअल के अनुसार मिलने वाली सुविधाओं आदि के संबंध में पूछने पर उनकी ओर से किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होना जाहिर किया। बंदियों को नि:शुल्क विधिक सहायता, धारा 436ए के तहत जमानत का लाभ प्राप्त करने आदि के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान की गई। बंदियों की बैरक का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोविड-19 के संबंध में राज्य सरकार की ओर से बनाई एसओपी की पालना करने तथा निरूद्ध बंदियों को कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रखने तथा कारागृह परिसर में पूर्ण स्वच्छता रखने एवं कोविड गाइड लाइन की पालना करने के लिए निर्देशित किया गया।