Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अस्पताल में अधिकारियों ने जताई नाराजगी, पीएमओ ने लगाई फटकार

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। भारत सरकार एक टीम अगले सप्ताह जिला अस्पताल आएंगी। अस्पताल प्रशासन द्वारा इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर पीएमओ सहित अस्पताल के सभी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बुधवार को अस्पताल का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान परिसर में सफाई नियमित रूप से नहीं होने व कई वार्डों में एमरजेंसी ट्रै खाली तथा कईयों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां नहीं मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए नर्सिग अधीक्षक को हर रोज निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
पीएमओ डॉ. बलदेवसिंह ने बताया कि अस्पताल की व्यवस्थाएं देखने के लिए अगले सप्ताह में भारत सरकार के दो अधिकारियों एक टीम आ रही है।
एनक्यूएएस की टीम के निरीक्षण के दौरान की गई व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए डीसी डॉ. प्रेम बजाज, डीएचएम सविन्द्रसिंह और नर्सिग अधीक्षक एसपी लखेसर सहित कई यूनिट प्रभारियों के साथ किए गए निरीक्षण में कई खामियां मिली है। दो दिनों में खामियों को दूर करने के वार्ड प्रभारियों को निर्देश दिए है। डीसी डॉ. प्रेम बजाज ने बताया कि आपातकालीन कक्ष में लगी हुई डीफिसरिलेटर मशीन मुआवना किया गया। भारत सरकार की टीम इस माह में दूसरी बार निरीक्षण करने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *