Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अस्पताल में तड़प रही गैंगरेप पीड़ित बच्ची

अलवर

अलवर में 14 साल की लड़की से गैंगरेप की घटना ने राजस्थान को झकझोर दिया है। पीड़ित बोल नहीं पाती। उसे सुनने में भी दिक्कत है। फिलहाल जयपुर में उसका इलाज चल रहा है। बुधवार को ऑपरेशन के बाद मंत्री और अफसर उससे मिलने पहुंचे, लेकिन हालत देखकर सहम गए। इस दरिंदगी के बाद अपनी पीड़ा बताने के लिए उसके पास सिर्फ दो शब्दों का ही सहारा है। वो है- ‘मां’ और ‘पा’। वह इससे ज्यादा बोल ही नहीं पाती।

अलवर में पुलिस कई CCTV फुटेज खंगाल चुकी है, लेकिन आरोपियों तक पहुंचने में कामयाबी नहीं मिली है। अब उसे इंतजार है कि लड़की का इलाज हो जाए तो उसके इशारों से बदमाशों का हुलिया जानने की कोशिश की जाए। पीड़ित के माता-पिता भी जयपुर में हैं। उनके इशारों को वह थोड़ा अच्छे से समझ सकेगी। उन्हीं की मदद से पुलिस जानकारी लेने की कोशिश करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *