नई दिल्ली
हालिया रिलीज फिल्म पुष्पा द राइज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। एक्शन और गानों के साथ ही फैंस ने इस फिल्म को खासा पसंद किया है। वहीं इस फिल्म के खूबसूरत नजारे हर किसी का ध्यान खींच रहे हैं। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में की गई इसकी शूटिंग में मेन शूटिंग आंध्र प्रदेश के फॉरेस्ट विलेज में की गई है। मरेदुमल्ली नाम के इस गांव में जंगल का खूबसूरत नजारा है।
इस गांव से करीब 15 किमी दूर बेहद खूबसूरत वॉटरफॉल है। जो मानसून में बेहद खूबसूरत नजर आता है। ये वॉटरफॉल सीजनल है। मानसून में बेहद खूबसूरत दिखने वाले इस झरने का नाम अमृतधारा है। वहीं यहां के स्थानीय निवासी इस वाटरफॉल को देखने आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का ध्यान रखते हैं।