Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ये इशारे बताते हैं कि पार्टनर को नही है आपकी परवाह

नई दिल्ली 

प्यार करना और उसे निभाना दोनों काफी जिम्मेदारी भरा होता है। इसीलिए कहा जाता है कि प्यार करना आसान नही है। बहुत बार होता है कि किसी रिश्ते के शुरू होने के बाद एहसास होता है कि साथी को आपकी परवाह नही है। ये बात बहुत आसानी से समझी जा सकती है। अगर पार्टनर अपने बाकी कामों के बाद आपको समय देता है तो समझ जाएं कि आप उनकी पहली प्राथमिकता नही है। किसी रिश्ते में आप पार्टनर की पहली प्राथमिकता हैं या उसे आपकी परवाह है या नहीं ये कुछ इशारों से समझा जा सकता है। 

किसी प्लानिंग के बारे में आपको ना बताए

अगर आपका पार्टनर हर बार आपको सरप्राईज देकर घूमाने या फिर शॉपिंग कराने ले जा रहा है। तो कुछ दिनों तो ये सरप्राईज अच्छा लगता है। लेकिन अगर ऐसा हर बार होता है तो समझ जाएं कि वो किसी अपने प्लान के फेल होने के बाद बचे समय में आपका साथ दे रहा है। ये बातें जरूर ध्यान देने योग्य हैं।