Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आंध्र प्रदेश में हादसा:पश्चिम गोदावरी में बस नहर में गिरी

हैदराबाद

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक बस जलेरू वागु नहर में जा गिरी। स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बस में 30 यात्री सवार थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में 5 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हुई है। हादसा जंगारेड्डीगुडेम मंडल के जिलेरुवागु में हुआ है। बस अश्वरावपेट मंडल से जंगारेड्डीगुडेम मंडल की तरफ जा रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी साइड से आ रही लॉरी से बचने की कोशिश में बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और राहत व बचाव का काम जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *