यातायात पुलिस ने जांची हेलमेट विक्रेताओं की दुकानें, शहीद भगतसिंह चौक पर मास्क भी बांटे हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दुपहिया वाहन चालकों को बिना आईएसआई मार्क वाला हेलमेट बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ यातायात पुलिस सख्त हो गई है। इसके तहत यातायात प्रभारी अनिल चिन्दा के नेतृत्व में यातायात पुलिस कर्मियों ने गुरुवार को जंक्शन शहर के हृदयस्थल शहीद भगतसिंह चौक के नजदीक संगरिया रोड पर स्थित हेलमेट विक्रेताओं की दुकानों की जांच की। दुकान में स्टॉक किए गए हेलमेट जांच दुकानदारों को सिर्फ आईएसआई मार्क वाले हेलमेट की ही बिक्री करने के निर्देश दिए। बिना आईएसआई मार्क वाला हेलमेट विक्रय करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।